द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों मे जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने गठबंधन देशों के नेताओं को जहर मिली कॉफी, चॉकलेट और ह्विस्की देकर मारने की साजिश रची थी। इस तथ्य को ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के पकड़े गए नाजी सैनिकों ने उजागर किया था, जिसे पहली बार सार्वजनिक किया गया है। डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हिटलर अपनी हार को सुनिश्चित जानकर इतना परेशान हो गया था कि सभी नेताओं को एक साथ ठिकाने लगा देना चाहता था। लंदन की नेशनल आर्काइव इन क्यू वेबसाइट पर ब्रिटिश खुफिया एजेंसी मिलिटरी इंटेलिजेंस सेक्शन-5 (एमआइ-5) के इन दस्तावेजों को प्रकाशित किया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक अक्टूबर, 1944 में बर्लिन में हुए एक सम्मेलन में ये साजिश रची गई थी। तब तक तय हो चुका था कि गठबंधन सेनाएं हिटलर के कब्जे वाले यूरोप पर अधिकार करने के नजदीक हैं। साजिश का राज खुल जाने के बाद गठबंधन सेना को निर्देश दिए गए थे कि जर्मनी सैनिकों से मिली चॉकलेट, शराब और दूसरी खाने-पीने की चीजों का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। जीत के बाद उन्हें ब्रिटेन की प्रयोगशालाओं में भेजा गया था। इन दस्तावेजों के अनुसार हिटलर अपने गुप्त नााजी एजेंटों को पूरे विश्व में भेजकर फासीवाद भी फैलाना चाहता था। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के कुछ अरसे पहले ही उसकी यह दोनों साजिशें नाकाम हो गईं|
No comments:
Post a Comment